
अब आठ नवंबर तक कर सकेंगे विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश परीक्षा का आवेदन
संक्षेप: Hardoi News - हरदोई में शिव नाडर फाउंडेशन के विद्याज्ञान स्कूल में मेद्यावियों के लिए निशुल्क प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। अब प्रारंभिक लिखित परीक्षा 30 नवंबर को होगी और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। यह ग्रामीण छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण कदम है।
हरदोई। गरीबी शिक्षा की राह में बाधा न बन जाए इसके लिए शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा संचालित विद्याज्ञान स्कूल में मेद्यावियों को प्रवेश देकर उनकी पढ़ाई की जिम्मेदारी ट्रस्ट निभाता है। प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक मेद्यावियों को मौका मिल सके इसके लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित निशुल्क प्रवेश परीक्षा की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अब प्रारंभिक लिखित प्रवेश परीक्षा अब 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 8 नवंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित थी, लेकिन अभ्यर्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसमें विस्तार किया गया है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्र छात्राओं को जानकारी देकर से अधिक से अधिक आवेदन करवाएं। मुख्य परीक्षा अधिकारी ने बतायायह परीक्षा ग्रामीण प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे शीघ्र ही विद्याज्ञान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




