ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के गहने चोरी

Mar 29, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - शाहाबाद में व्यापारियों में चोरी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। हाल ही में ‘खुशी ज्वैलर्स’ दुकान से चोरों ने 2.20 लाख के गहने चुरा लिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के गहने चोरी

शाहाबाद। नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दूसरे दिन रविवार को भी चोरी की वारदात सामने आने के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मोहल्ला गिगयानी निवासी अंकुर यादव ने बताया कि उनकी खेड़ा तिराहा स्थित ‘खुशी ज्वैलर्स’ नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से करीब 10 ग्राम सोने के झाले, 200 ग्राम चांदी और छह चांदी के सिक्के ले गए। दुकानदार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2.20 लाख के करीब है।

रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि नगर में लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना सामने आई है, जिससे व्यापारियों और स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि रात में पर्याप्त पुलिस गश्त नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और बाजार क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।