गोपामऊ सीएचसी में दो माह से फुंकी मोटर, पानी को तरस रहे मरीज

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

दो माह से फुंका मोटर, पानी के तरस रहा स्टाफ व मरीजदो माह से फुंका मोटर, पानी के तरस रहा स्टाफ व मरीजदो माह से फुंका मोटर, पानी के तरस रहा स्टाफ व मरीज

गोपामऊ सीएचसी में दो माह से फुंकी मोटर, पानी को तरस रहे मरीज

गोपामऊ। एक तरफ भीषण गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है वहीं दूसरी तरफ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग दो माह से पानी की मोटर फुंकी पड़ी है। इससे आने वाले मरीज और स्टाफ को पानी की काफी दिक्कत हो रही है। अस्पताल में तैनात डॉक्टर नितिन शर्मा ने बताया कि स्टाफ क्वार्टर से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक एक ही मोटर से सप्लाई होती है। लगभग दो माह से मोटर खराब होने से पानी नहीं मिल रहा है। लेबर रूम में पानी न होने से वहां पर मरीजों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आवश्यकता पड़ने पर नगर पंचायत के फ्रीजर का सहारा लेना पड़ रहा है।

स्टाफ हो या मरीज, वहीं से पानी ला रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।