Hardoi News: बारिश से चोक नाले, दुकानों में हुआ जलभराव

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: कछौना में तेज बारिश से नाले चोक हो गए, जिससे दुकानों में जलभराव हुआ। व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ। स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई है। व्यापारियों ने गुणवत्ता विहीन नाले के निर्माण पर सवाल उठाए हैं। जलभराव की समस्या ने व्यापारियों को संकट में डाल दिया है।

बारिश से चोक नाले, दुकानों में हुआ जलभराव
बारिश से चोक नाले, दुकानों में हुआ जलभराव

Hardoi News: कछौना, संवाददाता। तेज बारिश से चोक पड़े नाले उफनाये तो कस्बे की दुकानों में जलभराव हो गया। इससे व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। सोमवार की सुबह हुई तेज बारिश से कस्बे में स्थानीय सीएचसी समेत कई स्थानों पर भीषण जल भराव नजर आया। इस समस्या के चलते रेलवे गंज वार्ड में नाले का गंदा दुकानों में भर गया। यहाँ कास्मेटिक व किराना समेत पुस्तक विक्रेताओं को जलभराव से काफी नुकसान उठाना पड़ा । स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर करते हुए जलभराव का यह मुद्दा सोशल मीडिया में भी छाया नजर आया। स्थानीय व्यापारियों ने कछौना कस्बे में भारी भरकम बजट से कराए गए गुणवत्ता विहीन नाले के निर्माण पर भी सवालिया निशान उठाये हैं।

जलभराव की समस्या से आहत कॉस्मेटिक व्यापारी पारुल गुप्ता, किराना व्यवसायी राम कुमार गुप्ता, पुस्तक व्यापारी उक्तर्ष गुप्ता समेत कई व्यापारियों ने बताया कि नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से गुणवत्ता विहीन निर्मित नाले चोक पड़े है, बारिश का गंदा पानी दुकानों में भरने से लाखों का नुकसान हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: बारिश से चोक नाले, दुकानों में हुआ जलभराव