अभद्रता में निलंबित शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू

Feb 25, 2026 10:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के कुरसठ नगर पंचायत स्थित सरकारी स्कूल में एक शिक्षक पर छात्राओं के साथ बैड टेच के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिक्षा विभाग ने जांच के बाद शिक्षक योगेश कुमार को निलंबित कर दिया है। स्कूल की अन्य छात्राओं ने शिक्षक के पक्ष में वीडियो और हस्ताक्षर भेजे हैं। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

अभद्रता में निलंबित शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू

हरदोई, संवाददाता। कुरसठ नगर पंचायत स्थित सरकारी स्कूल के शिक्षक पर गम्भीर आरोप का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल की छात्राओं के साथ बैड टेच की शिकायत शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की गई। जांच हुई तो उसमें शिक्षक योगेश कुमार पर निलम्बन की कार्रवाई कर जांच शुरू करा दी गई है। इस कार्रवाई के बाद शिक्षक के पक्ष में स्कूल की कई अन्य छात्राओं ने हस्ताक्षर कर व वीडियो बनाकर विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया है। फिलहाल बैड टच मामला सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि मामला चौकी कुरसठ तक नही पहुंचा है।

चौकी इंचार्ज वीके शर्मा ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नही आई है। वहीं थानाध्यक्ष विजय कुमार का कहना है कि पीड़ित छात्राओं की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बीईओ सन्तोष कुमार ने बताया कि स्कूल की छात्राओं के परिजनों ने शिकायत की थी। इसके बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर निलम्बन की कार्रवाई की गई है। टीम गठित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।