13 फरवरी से शुरू होंगे अभ्यर्थियों के साक्षात्कार
Hardoi News - हरदोई, संवाददाता। सोशल ऑडिट टीम सदस्य के पैनल गठन के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। समिति के निर्णय के क्रम में आवेदकों के साक्षात्कार विकास खण्डवा

हरदोई। सोशल ऑडिट टीम सदस्य के पैनल गठन के लिए चयन समिति का गठन किया गया है। समिति के निर्णय के क्रम में आवेदकों के साक्षात्कार विकास खण्डवार निर्धारित तिथियों पर विकास भवन में कराए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार विकास भवन के कक्ष संख्या–23 में लिए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 फरवरी को विकास खण्ड अहिरोरी, 16 फरवरी को बावन, 17 फरवरी को हरियावां, 18 फरवरी को सुरसा, 19 फरवरी को टड़ियावां, 20 फरवरी को पिहानी, 23 फरवरी को कछौना व मल्लावां तथा 24 फरवरी को सण्डीला ब्लाक के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
इसी क्रम में 25 फरवरी को बिलग्राम, 26 फरवरी को माधौगंज, 27 फरवरी को साण्डी, 28 फरवरी को हरपालपुर, 6 मार्च को शाहाबाद, 9 मार्च को टोडरपुर, 10 मार्च को कोथावां, 11 मार्च को भरावन, 12 मार्च को बेहंदर तथा 13 मार्च को भरखनी ब्लाक के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि व समय पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


