अंबेडकर जयंती को लेकर बैठक में दिए जरूरी निर्देश
Hardoi News - संडीला में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें आयोजकों और संबंधित लोगों के साथ कार्यक्रमों, जुलूस, और अनुमति के बारे में चर्चा की गई। पुलिस ने नए कार्यक्रमों पर रोक और अश्लील गानों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

संडीला, संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र में आगामी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर पाल की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें जयंती के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, जुलूस, माल्यार्पण आदि को लेकर आयोजकों और संबंधित लोगों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। आयोजकों, पदाधिकारियों, डीजे संचालकों एवं शांति सुरक्षा समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। इसमें किसी प्रकार की विशेष समस्या सामने नहीं आई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल परंपरागत रूप से होने वाले कार्यक्रम ही आयोजित किए जाएं।
सभी आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य रूप से ली जाए। नए कार्यक्रमों के आयोजन पर पूरी तरह रोक लगाने की बात कही गई। इसके साथ ही डीजे संचालकों और आयोजकों को सख्त हिदायत दी गई कि कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार के अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस संबंध में डीजे संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने सभी से अपील की कि अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएं, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


