Hardoi News: खो-खो, कबड्डी और दौड़ में बच्चों ने दिखाया दमखम

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: पचदेवरा। पचदेवरा क्षेत्र के मैकपुर स्थित संविलियन विद्यालय के मैदान में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने

Hardoi News: खो-खो, कबड्डी और दौड़ में बच्चों ने दिखाया दमखम

Hardoi News: पचदेवरा। पचदेवरा क्षेत्र के मैकपुर स्थित संविलियन विद्यालय के मैदान में बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने खो-खो, कबड्डी और दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मैकपुर और बरुआरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई मुकाबलों में जीत हासिल की। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल शिक्षक शिवकुमार दीक्षित ने किया। खो-खो के प्राथमिक बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कुरारी और बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय मैकपुर की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरुआरा ने जीत दर्ज की। कबड्डी के प्राथमिक बालक वर्ग में संविलियन विद्यालय मैकपुर और उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बरुआरा की टीम विजेता बनी।

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय कुरारी के कक्षा चार के छात्र केशव और बालिका वर्ग में संविलियन विद्यालय मैकपुर की कक्षा पांच की छात्रा अलीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में उजेल बाबू और बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय घसा की कक्षा चार की छात्रा उपासना ने बाजी मारी। संरक्षक शिक्षक राजेश शुक्ला, आशीष कुमार, कृष्ण पाल, सुमित कुमार, प्रियंका कुमारी और अभिनव वर्मा मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: खो-खो, कबड्डी और दौड़ में बच्चों ने दिखाया दमखम