‘स्कूल चलो अभियान’ में विधायक ने दिखाई हरी झंडी

Apr 07, 2026 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - सवायजपुर में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ विकास खंड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी से हुआ। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य 6 से 14 वर्ष आयु के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है।

‘स्कूल चलो अभियान’ में विधायक ने दिखाई हरी झंडी

सवायजपुर। ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत ब्लॉक स्तरीय भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ विकास खंड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी से किया गया। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं और अभिभावकों को 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना है। डॉ. रजनीश त्रिपाठी, अजीत प्रताप सिंह, विवेक, दीपांशु सिंह सहित क्षेत्र के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

प्रधानाध्यापिका गीता वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।