स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूकस्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूकस्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूकस्कूल चलो अभियान क

स्कूल चलो अभियान की रैली निकालकर किया जागरूक

बेनीगंज। विकासखंड कोथावां में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में रुपेश अंजना प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पंचायत बेनीगंज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में कोतवाली प्रभारी बेनीगंज मारकंडेय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली बीआरसी बेनीगंज से चलकर कोथावां होते हुए हत्याहारन पिरकापुर थानगांव होते हुए वापस बेनीगंज बीआरसी पर आकर समाप्त हुई। रैली का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी कोथावां कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने किया। रैली में मुख्य रूप से जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिव मूर्ति त्रिपाठी, करुणेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र पाल सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

रैली में अभिभावकों को संदेश दिया गया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्कूल भेजना सुनिश्चित करें।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।