ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईसऊदी अरब में युवक गायब, परिजन परेशान

सऊदी अरब में युवक गायब, परिजन परेशान

गरीबी से उबरने के लिए उमरारी गांव से सऊदी अरब गए युवक का कोई पता नहीं चल सका है। बेसहारा बच्चों को लेकर पत्नी अब उसका पता लगाने के लिए अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट रही...

सऊदी अरब में युवक गायब, परिजन परेशान
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईThu, 27 Sep 2018 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

गरीबी से उबरने के लिए उमरारी गांव से सऊदी अरब गए युवक का कोई पता नहीं चल सका है। बेसहारा बच्चों को लेकर पत्नी अब उसका पता लगाने के लिए अधिकारियों की चौखट पर चक्कर काट रही है।

कोतवाली बेनीगंज के उमरारी गांव निवासी वशीम अली यहां मजदूरी के सहारे परिवार चलाता था। लोगों की सलाह पर लखनऊ के एक एजेंट के माध्यम से सऊदी अरब में रियाद शहर के लिए पिछले वर्ष 18 सितम्बर को गया था। तब से उसके वापस न आने से पत्नी खलीका बानो सहित नाबालिग चारों बच्चे और परिजन बदहवास हैं। मृतक की पत्नी ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि पति के विदेश जाने पर घर की आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होने की आशा थी जो चकनाचूर हो गई है। पत्नी ने बताया उसे पता चला ह ैकि सऊदी अरब में कफील (मालिक) उसे सताता था। खाने को भी नही देता था। उससे वीरान जगह पर ऊंट चराने का काम लिया जाता था। गुलामो जैसा व्यवहार किया जाता था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें