Hardoi News: धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद देख दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News: संडीला के रामलीला मैदान में चौथे दिन कानपुर के कलाकारों ने धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया। भगवान राम के शिवधनुष तोड़ने पर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रामलीला कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। गुरुवार शाम छह बजे इमलियाबाग चौराहे से श्रीराम बारात शोभायात्रा निकलेगी, जो झांकियों और गाजे-बाजे के साथ जनता कोल्ड स्टोरेज पहुंचेगी।

Hardoi News: धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद देख दर्शक हुए मंत्र मुग्ध

Hardoi News: संडीला। कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला के चौथे दिन कानपुर के कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों के मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान राम के हाथ धनुष टूटा तो पंडाल में बैठे दर्शकों ने जय श्री राम के जोरदार जयकारे लगाए। उधर शिव धनुष टूटते ही शिव भक्त परशुराम दरबार में प्रवेश होते हैं। इसके बाद राजा दशरथ और उनके पुत्रों का मिथिला में स्वागत किया गया इस मौके पर कमेटी के संरक्षक गंगा शरण गुप्ता, प्रबंधक प्रेम बाबा, अध्यक्ष अभय गुप्ता, चंद्र मोहन आहूजा, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे नगर में आज निकलेगी श्री राम बारात शोभायात्राहर साल की भांति इस साल भी श्रीराम बारात शोभायात्रा गुरुवार को निकाली जाएगी।

शोभायात्रा इमलियाबाग चौराहे से शाम छह बजे शुरू होगी। गाजे-बाजे एवं झांकियों के साथ शोभायात्रा सदर बाजार बस स्टैंड चौराहे होते हुए उन्नाव रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज तक जाएगी। यह जानकारी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभय गुप्ता ने दी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद देख दर्शक हुए मंत्र मुग्ध