Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsSandiila s Famous Ladoo Selected in Uttar Pradesh s One District-One Cuisine Initiative
एक जिला एक व्यंजन योजना में संडीला का लड्डू शामिल

एक जिला एक व्यंजन योजना में संडीला का लड्डू शामिल

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई के संडीला के प्रसिद्ध लड्डू को उत्तर प्रदेश सरकार की 'वन डिस्ट्रिक्ट–वन क्यूज़ीन' योजना में चुना गया है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है और 24 जनवरी को लखनऊ में औपचारिक प्रस्तुतीकरण होगा। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय व्यंजनों को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाना है।

Jan 19, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। संडीला के प्रसिद्ध लड्डू को उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन क्यूज़ीन’ (एक जिला–एक व्यंजन) योजना में चुना गया है। जिला प्रशासन ने इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। 24 जनवरी को लखनऊ में चयन को लेकर औपचारिक प्रस्तुतीकरण होगा। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया, शासन की ओर से शुरू ‘वन डिस्ट्रिक्ट–वन क्यूज़ीन’ योजना की शुरुआत हुई है। प्रदेश के पारंपरिक और स्थानीय व्यंजनों को पहचान दिलाने, ब्रांडिंग, आधुनिक पैकेजिंग और व्यावसायिक सहयोग उपलब्ध कराने का योजना का उद्देश्य है। चयन के बाद संडीला के लड्डुओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि संडीला के लड्डू का इतिहास नवाबों के दौर से जुड़ा बताया जाता है। पुराने लोगों के अनुसार अवध के नवाबी काल में यह मिठाई खास मेहमानों को परोसी जाती थी। ब्रिटिश शासन काल में भी इन लड्डुओं की ख्याति दूर-दूर तक थी। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, ब्रिटेन की महारानी तक ने इनके स्वाद की प्रशंसा की थी। इन लड्डुओं को बेसन, देसी घी, खोया (मावा) और बारीक कटे मेवों से तैयार किया जाता है। पारंपरिक तरीके से बनाए जाने के कारण इनका स्वाद और खुशबू निराली है। संडीला के लड्डूओं की सांस्कृतिक पहचान भी हैं। पुराने समय में ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों को इन्हें कुल्हड़ में परोसने की परंपरा थी, जिससे इनकी लोकप्रियता और बढ़ी। यही वजह है कि लखनऊ से लेकर देश-विदेश तक रहने वाले लोग आज भी इन लड्डुओं को विशेष रूप से पसंद करते हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी हुआ है जिक्र संडीला के लड्डुओं की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसका जिक्र कई बॉलीवुड फिल्मों में हो चुका है। हाल ही में ‘हम साथ-साथ हैं’, मूवी में भी संडीला के लड्डुओं का जिक्र है। कोट:: एक जिला–एक व्यंजन योजना के अंतर्गत संडीला के लड्डू का चयन किया गया है। इससे स्थानीय कारीगरों और मिठाई निर्माताओं को नई पहचान और बाजार मिलेगा। चयन होने से संडीला के लड्डू वैश्विक स्तर पर अपनी खास पहचान बनाएंगे। - हर्ष प्रताप सिंह, उपायुक्त उद्योग