क्षेत्र पंचायत बैठक में एसआईआर रहा मुख्य मुद्दा

Feb 27, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - सांडी ब्लॉक सभागार में हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची पुनरीक्षण पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की गई। वित्तीय वर्ष के अंतर्गत 2 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसमें से 1 करोड़ 71 लाख रुपये निर्माण कार्यों पर व्यय किए गए।

क्षेत्र पंचायत बैठक में एसआईआर रहा मुख्य मुद्दा

सांडी। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार दोपहर आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में एसआईआर प्रक्रिया मुख्य मुद्दा रही। अन्य विषयों पर चर्चा हुई, लेकिन मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहयोग की अपील केंद्र में रही। क्षेत्र पंचायत लिपिक विमलेश ने सदन के पटल पर वित्तीय वर्ष का लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि राज्य वित्त एवं केंद्रीय वित्त मद में कुल 2 करोड़ 42 लाख 44 हजार 54 रुपये प्राप्त हुए। इसमें से 1 करोड़ 71 लाख 78 हजार 83 रुपये निर्माण कार्यों पर व्यय किए गए। जबकि एक करोड़ 35 लाख 26 हजार 171 रुपये की धनराशि टेंडर प्रक्रिया में है।

अध्यक्षता प्रमुख अनिल राजपूत ने की जबकि संचालन एपीओ सुरेंद्र यादव ने किया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह, एडीओ आईएसबी, एडीओ पंचायत रामेश्वर, एडीओ कृषि विनीत पाठक, एडीओ समाज कल्याण पुनीत कुमार और जेई एमआई करन सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीसी सदस्य ललिता, राधा, श्रीदेवी, स्मृति सिंह समेत प्रधान वीरेंद्र, श्रीप्रकाश शुक्ल, इसरत, मदन, रविंद्र सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बीडीओ काजल ने बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों से अपील की कि वे चल रही एसआईआर प्रक्रिया में पात्र ग्रामीणों के वोट बनवाने में सहयोग करें। प्रमुख अनिल राजपूत ने भी सभी जनप्रतिनिधियों से लोकतंत्र में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और जागरूकता बढ़ाने का अनुरोध किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।