सपाइयों ने प्रदर्शन किया, होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि ये होर्डिंग्स सपा की छवि को खराब कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की और आरोप लगाया कि भाजपा अराजकतत्वों को बढ़ावा दे रही है।

सपाइयों ने प्रदर्शन किया, होर्डिंग्स लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग

हरदोई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। जिला मुख्यालय पर इकट्ठा होकर जिलाध्यक्ष शराफत अली की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन दिया। कलेक्ट्रेट में काफी देर तक नाराजगी जताई। सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि अराजकतत्व हरदोई शहर की गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ रहे हैं। इसीलिए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा की छवि को खराब करने के लिए होर्डिंग्स लगा रहे हैं। इन पर फौरन कार्रवाई की जाए। अराजकतत्वों की पहचान की जाए। जिन प्रिंटिंग प्रेस में ये होर्डिंग्स छपवाए गए हैं उन्हें भी चिह्नित कर दंडित किया जाए।

सपाइयों ने कहा कि भाजपा पीडीए से घबड़ा रही है। इसीलिए ऐसे पोस्टर लगाने वालों को बढ़ावा दे रही है। उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। हरदोई में ही कई महिलाओं की हत्याएं हो चुकी हैं।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह, अमित वाजपेयी, राहुल गुप्ता, धर्मवीर, सुशील, रहमत अली मोनू, अखिलेश पाठक, चंद्रशेखर पाल, पूनम सरोज, तिलकचंद्र, सुनीता मित्रा आदि मौजूद रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।