Hardoi News: सवायजपुर में सपाइयों पर हमले का आरोप लगाया

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: सवायजपुर में सपाइयों पर हमले का आरोप लगायासवायजपुर में सपाइयों पर हमले का आरोप लगायासवायजपुर में सपाइयों पर हमले का आरोप लगायासवायजपुर में सपाइयों पर

Hardoi News: सवायजपुर में सपाइयों पर हमले का आरोप लगाया

Hardoi News: हरदोई। सपा ने सवायजपुर में जिला पंचायत सदस्य रजनी पाल के परिवार के सदस्यों अजीत पाल, मंजीत पाल, जागेश्वर पाल पर स्थानीय विधायक के परिवार वालों हमले का आरोप लगाया है। कहा है कि यह सामंती राजशाही का प्रतीक है। निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि जिला पंचायत सदस्य के घरों के मवेशियों को हमला करने वाले जबरदस्ती खोलकर अपने साथ ले गए। उन्हें वापस दिलाया जाए। उनके परिवार की सुरक्षा की जाए। इससे पूर्व में सपा विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान सवायजपुर विजय बाबू वाजपेई पर हमला बोला गया। उनकी प्रधानी छीनने का प्रयास किया गया। उनके प्रधानी के अधिकारों पर भी रोक लगाई गई।

प्रदेश सपा कार्यकारिणी सदस्य रामऔतार पाल, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेश पाल, निवर्तमान जिला अध्यक्ष समाजवादी युवजन सभा गिरजा शंकर पाल, जिला सचिव पवन पाल, प्रधान सियाराम पाल, मन्नीलाल पाल ने भी सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की निंदा की। पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने कहा कि एकतरफा रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: सवायजपुर में सपाइयों पर हमले का आरोप लगाया