Hardoi News: रुद्राभिषेक में 25 जोड़ों ने भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News: रुद्राभिषेक में 25 जोड़ों ने भगवान शिव का लिया आशीर्वादरुद्राभिषेक में 25 जोड़ों ने भगवान शिव का लिया आशीर्वादरुद्राभिषेक में 25 जोड़ों ने भगवान शिव क

Hardoi News: संडीला। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नगर ने सोमवार को रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया। शीतला माता मंदिर के पीछे स्थित रामलीला ग्राउंड में हुए इस आयोजन में 25 जोड़ों ने भाग लिया। यह धार्मिक अनुष्ठान पं. शिव शंकर पंडित के सानिध्य में वैदिक आचार्यों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इसमें शामिल हुए 25 जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि के साथ-साथ सभी के मंगल की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिमन्यु गुप्ता, दिनेश सिंह, सियाराम गुप्ता, प्रखर गुप्ता, आकाश पांडे, मनीष गुप्ता, बबलू कुमार, अक्षित गुप्ता, राम सिंह राजपूत, शुभम गुप्ता, आदर्श गुप्ता सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


