
शराब ठेका के सेल्समैन से एक लाख छीने, रिपोर्ट दर्ज
Hardoi News - हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र में एक देशी शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समेन से लोडर सवार अज्ञात बदमाशों ने एक लाख रुपए की नकदी छीन ली। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज...
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में गौशाला के आगे कटेहा के निकट देशी शराब की दुकान पर कार्य करने वाले सेल्समेन से लोडर सवारअज्ञात बदमाशों ने नकदी छीनली। पुलिस ने घटना के बाद तत्काल ही तलाश शुरू कर दी है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। जल्द ही इस घटना का खुलासा होगा। कोतवाली देहात क्षेत्र के इटौली निवासी राहुल सिंह खदरा के निकट बनी देशी शराब की दुकान को बंद कर रात लगभग 10 बजे पर घर की और निकले थे। इसी दौरान लोडर से पहुंचे अज्ञात बदमाशों ने सेल्समैन को घेर लिया। फिर करीब एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

उनके चंगुल से छूटने के बाद उसने घटना की सूचना आस-पास के लोगों और उसके बाद पुलिस को दी। वारदात की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया इस मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वर्जन क्षेत्राधिकारी नगर अंकित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। लूट में शामिल बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि वारदात में शामिल आरोपी स्थानीय भूगोल से परिचित रहे होंगे, क्योंकि घटना को बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। घटनास्थल आउटर साइड की है।जिसके चलते आरोपित भागने में सफल रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




