रोडवेज परिचालक ने निगला जहरीला पदार्थ, चली गई जान

रोडवेज परिचालक ने निगला जहरीला पदार्थ, चली गई जान

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर के निवासी 28 वर्षीय अमित बाजपेई ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। अमित रोडवेज बस में परिचालक थे और उनकी शादी नहीं हुई थी। नाराजगी के कारण उन्होंने...

Aug 19, 2025 08:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र में रोडवेज कंडक्टर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी अमित बाजपेई (28) कस्बा के मोहल्ला भगवन्तपुर में गैस एजेंसी के पास अपनी माँ और बड़े भाई अतुल के साथ रहते थे। अमित की शादी नही हुई थी। जिला बाराबंकी के हैदरगढ़ डिपो की रोडवेज बस में परिचालक थे। सोमवार को किसी बात पर नाराज होकर उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालात खराब होने पर परिजनों ने नजदीक के चिकित्सकों को दिखाया। लेकिन स्थित गंभीर होने के कारण जबाव दे दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

परिजन हरदोई के एक निजी अस्पताल लेकर गए तबतक उसकी मौत हो गई। जहर खाने के कारणों का पता नही चला है। फिलहाल कुछ लोग प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे है। अमित दो भाइयों में छोटा था। पिता शिवसेवक की मृत्यु हो चुकी है। बेटे की मौत से माँ सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है।