Hardoi News: एक माह में ही उखड़ने लगी रूपापुर-सेमरझाला सड़क
Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। मंडी परिषद हरदोई की ओर से रूपापुर से सेमरझाला तक कराई गई सड़क का निर्माण पूरा हुए अभी एक माह भी नहीं बीता कि कई स्थानों पर सड़क उ

Hardoi News: सवायजपुर। मंडी परिषद हरदोई की ओर से रूपापुर से सेमरझाला तक कराई गई सड़क का निर्माण पूरा हुए अभी एक माह भी नहीं बीता कि कई स्थानों पर सड़क उखड़ने और फटने लगी है। जगह-जगह दरारें और गड्ढे होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। अरविंद, आनंद, अजय, रावेन्द्र, अनुज आदि ग्रामीणों के अनुसार निर्माण शुरू होने से पहले ही उन्होंने सड़क की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार पर सवाल उठाए थे। शिकायतों के बाद कुछ समय के लिए काम भी रुक गया था। बाद में ठेकेदार के आश्वासन पर निर्माण दोबारा शुरू हुआ। निर्माण पूरा होने के कुछ ही दिनों बाद सड़क की हालत खराब होने लगी।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश का पानी सड़क पर भरने से स्थिति और बिगड़ रही है। कई स्थानों पर सड़क की परत उखड़ गई है और गड्ढे बन गए हैं। आरोप है कि करीब 50 मीटर हिस्से में निर्माण किए बिना ही ठेकेदार निर्माण सामग्री समेटकर चला गया। मंडी परिषद के जेई देशराज ने बताया कि बरसात समाप्त होने के बाद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।


