गढ़ी में चोरों ने कीमती भैस कर दी पार
Hardoi News - कछौना में चोरों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तीन महीने पहले गढ़ी कमालपुर के ग्राम प्रधान के घर हुई 10 लाख की चोरी का खुलासा नहीं हुआ है। हाल ही में एक किसान की भैंस भी चोरों ने...

कछौना। क्षेत्र में चोरों की धमाचौकड़ी थमने का नाम नही ले रहीं है। इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते तीन माह पूर्व गढ़ी कमालपुर ग्राम प्रधान के यहां हुई 10 लाख की नकदी समेत लाखों रुपये के कीमती आभूषणों की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नही कर सकी। इधर अज्ञात चोरों ने गढ़ी में फिर से चहल कदमी शुरू कर दी। यहाँ एक किसान की घर के बाहर बंधी कीमती भैंस को पार कर दिया। गढ़ी कमाल पुर निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि बीती रात में वह घर मे परिजनों संग सो रहा था। घर के बाहर खूंटे से बंधी दुधारू कीमती भैंस को अज्ञात चोर खोल ले गए।
पीड़ित ने इस सबंन्ध में स्थानीय कोतवाली पर सूचना दी है। इससे पूर्व बीती 22 जुलाई की रात को गढ़ी कमालपुर के ग्राम प्रधान मोहम्मद शारिक के घर दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसका मामला दर्ज करने के बाद स्थानीय पुलिस चोरों तक नही पहुंच सकी। इस दौरान कस्बे समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बेखौफ चोर कई घरों को बीते दिनों में निशाना बना कर लाखो की नकदी समेत कीमती गहनों को पार कर दिया है। इन सब मामलों को दर्ज करने के बावजूद स्थानीय पुलिस अभी तक बड़ी चोरियो का पर्दाफाश नही कर सकी है। इंस्पेक्टर प्रेम सागर ने बताया कि भैंस चोरी का ममाला अज्ञात चोरों के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। चोरों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




