Hardoi News: आबकारी, खनन समेत कई विभागों की प्रगति कम निकली
Hardoi News: आबकारी व खनन विभाग की प्रगति कम निकलीहरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में सीएम डैशबोर्ड के म

Hardoi News: हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने को कहा।खनन विभाग की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी से जानकारी लेते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्टांप विभाग, सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग की प्रगति भी लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाई गई। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता एवं प्राप्त फीडबैक की भी समीक्षा की।
हाइडिल विभाग से संबंधित शिकायतों में लगभग 70 प्रतिशत असंतोषजनक फीडबैक पाए जाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से इसकी जानकारी ली तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। जल निगम एवं समाज कल्याण विभाग से संबंधित अधिक संख्या में शिकायतों का फीडबैक संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

