सड़क बनवाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
सड़क बनवाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियानसड़क बनवाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान नसड़क बनवाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

गोपामऊ। गोपामऊ से हरदोई जर्जर पड़ा पांच किमी मार्ग लोगों के लिए जी का जंजाल बना हुआ है। इस मार्ग को लेकर क्षेत्रीय विधायक समेत कई लोगों ने आवाज उठाई लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। मंगलवार को गोपामऊ विधान सभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी रह चुके सर्वेश जनसेवा ने सड़क बनवाने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने दुकानों पर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करवाए। जनसेवा ने बताया कि उन्होंने 17 जून को लोकनिर्माण विभाग में ज्ञापन देकर सड़क बनने की समय सीमा तय करने को कहा है। अगर सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ तो वो 10 जुलाई को धरना प्रदर्शन करेंगे।
अमित कुमार,पद्मेश कुमार,राजेंद्र प्रसाद, अनिरुद्ध सिंह, डॉक्टर लालजीत, हसीन, लइक अंसारी रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


