Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsRepublic Day Preparations in Hardoi Enthusiasm and Patriotism Shine
चौक-चौराहों से लेकर स्कूलों तक लहराया तिरंगा

चौक-चौराहों से लेकर स्कूलों तक लहराया तिरंगा

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर उत्साह का माहौल है। शहर के विभिन्न स्थानों पर सजावट और तैयारी चल रही है। स्कूलों में बच्चे देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों की रिहर्सल कर रहे हैं। पुलिस लाइन में परेड अभ्यास भी किया गया है। सभी कार्यक्रमों में देशभक्ति की भावना दिखाई दे रही है।

Jan 25, 2026 11:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर जिले भर में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना हुआ है। रविवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के नुमाइश चौराहा, डीएम चौराहा, गांधी पार्क तिराहा से लेकर सरकारी व निजी स्कूलों तक तैयारियों का दौर चलता रहा। साफ-सफाई के साथ सजावट की गई तथा होने वाले कार्यक्रमों के लिए मंच सज्जा और रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। एमजी रोड पर सजी दुकानों पर देर शाम तक बच्चों से लेकर बड़ों तक तिरंगा, बैनर, पोस्टर, हाथों में पहनने वाले रिबन व बैज खरीदते नजर आए। स्कूलों में भी राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह रहा।

कैनाल रोड स्थित सनबीम स्कूल के बच्चों ने पुलिस लाइन पहुंचकर रिहर्सल कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल हुई पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार को पुलिस जवानों द्वारा परेड अभ्यास किया गया। झंडारोहण कार्यक्रम और सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां होती दिखाई दीं। गणतंत्र दिवस के मौके पर परिसर को तिरंगे, बैनर, फूल व लाइटिंग से सजाया गया है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पुलिस लाइन ग्राउंड में शहर के कई स्कूलों के बच्चे देशभक्ति गीतों व नाटकों की प्रस्तुति देंगे। देशभक्ति गीत और नाटकों की रिहर्सल में जुटे बच्चे सरकारी व निजी स्कूलों में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और भाषण की रिहर्सल में जुटे रहे। इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को संविधान, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय एकता का महत्व समझाया। लखनऊ रोड स्थित सेठ एम.आर. जयपुरिया स्कूल में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रगान में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;