अक्टूबर का महीना शुरु होते ही कोरोना के कहर का खात्मा शुरु हुआ। जो मरीजों की संख्या सैकडा में पहुंच गई थी। वहीं अब 15 से 20 मरीजों तक के दायरे में सीमित रह गई है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि लोगों में जागरुकता बढ़ी कोविड 19 के नियमों को लोगों ने अपनाया है। इससे यह आज कामयाबी मिल रही है।
एसीएमओ डॉ. स्वामी दयाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों अपने अन्दर इम्युनिटी सिस्टम को बढाने पर जोर दिया गया। ऐसी वस्तुओं का सेवन करने के लिए कहा गया जिसमें इम्युमिटी सिस्टम को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि देखा गया लोगों ने नीबू की चाय, गिलोय, आदि तमाम तरह की वस्तुओं का सेवन करना शुरु कर दिया है। यहीं नहीं कोविड 19 के सभी नियमों का लोग पालन कर रहे है। जिसमें सेनेटाइजर, मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया। इससे कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या में काफी तेजी से गिरावट आई है। अगस्त-सितम्बर के माह में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या काफी निकल रही थी यह संख्या एक दिन में सौ से अधिक तक हो रही थी।