Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsRecruitment Process for 1245 Anganwadi Assistants Begins in Hardoi District
1245 आंगनबाड़ी सहायिकाओं व 162 कार्यकत्रियों की होगी भर्ती

1245 आंगनबाड़ी सहायिकाओं व 162 कार्यकत्रियों की होगी भर्ती

संक्षेप: Hardoi News - हरदोई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 1245 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभागीय पोर्टल पर डाटा फीडिंग की जा रही है। चयन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ होगी। सहायिकाओं को 3250 रुपये और कार्यकत्रियों को 5500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। यह भर्ती मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा को सशक्त बनाएगी।

Mon, 3 Nov 2025 05:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई। शासन के निर्देश पर जनपद में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने जनपद में कुल 1245 सहायिकाओं के रिक्त पदों का लेखा-जोखा तैयार कर विभागीय पोर्टल पर फीडिंग शुरू कर दी है। इसी के साथ 162 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि इस बार चयन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ पूरी की जाएगी। बताया कि रिक्त आंगनबाड़ी केंद्र सहायिका एवं कार्यकत्रियों के पदों के साथ पूर्व में भर्ती में शेष रह गए 12 केंद्रों पर भी अब कार्यकत्रियों की नियुक्ति की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया विभागीय पोर्टल खुल गया है, रिक्त पदों का डॉटा सेव किया जा रहा है। डॉटा फीड होते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के साथ ही विभाग द्वारा समायोजन की सुविधा भी दी जा रही है, लेकिन यह केवल उन्हीं कार्यकत्रियों को मिलेगी, जो अपने मायके से ससुराल वाले क्षेत्र में कार्य करना चाहती हैं। इसके लिए दोनों आंगनबाड़ी केंद्रों का आरक्षण समान होना और समायोजन वाले केंद्र पर पद रिक्त होना आवश्यक शर्त होगी। उन्होंने बताया कि सहायिका को 3250 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा, जबकि आंगनबाड़ी कार्यकत्री को 5500 रुपये मासिक मानदेय के साथ 1000 रुपये का इंसेटिव भी मिलेगा। दोनों पदों के लिए शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं) निर्धारित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद आंगनबाड़ी सेवाओं को और सशक्त बनाने में मदद मिलेगी। पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़े लक्ष्यों की प्राप्ति में तेजी आएगी।