ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईरामलीला में धनुष भंग लीला का हुआ मंचन

रामलीला में धनुष भंग लीला का हुआ मंचन

शहर के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में चल रही श्रीरामलीला में बुधवार को धनुष भंग लीला का मनोहारी मंचन किया गया। भगवान भोलेनाथ के धनुष के टूटते ही महर्षि परशुराम आते है और सभी राजाओं पर नाराज होते...

रामलीला में धनुष भंग लीला का हुआ मंचन
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईWed, 31 Jan 2018 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में चल रही श्रीरामलीला में बुधवार को धनुष भंग लीला का मनोहारी मंचन किया गया। भगवान भोलेनाथ के धनुष के टूटते ही महर्षि परशुराम आते है और सभी राजाओं पर नाराज होते हैं।

श्रीरामलीला में वृंदावन धाम से आए कलाकार अपनी अदाकारी की छाप छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को सीता स्वयम्बर की लीला का मंचन किया गया। महाराज जनक अपनी बेटी सीता के स्वयम्बर के लिए पूरे देश के राजाओं को बुलाते हैं। सभी राजा आते हैं और धनुष को तोड़ने का प्रयास करते हैं। तोड़ना तो दूर की बात रही कोई भी राजा धनुष को हिला तक नहीं पाता है। जिसे देखकर महाराज जनक नाराज होते है और कहते है कि क्या पृथ्वी पर कोई वीर नहीं बचा है। यह सुनकर लक्ष्मण जी नाराज होते है और जनक से उनका संवाद होता है। इसी दौरान महाराज रावण व वाणासुर भी आते है दोनों में बहस होती है लेकिन बाद में दोनों ही चले जाते हैं। गुरू विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम धनुष को तोड़ देते हैं। धनुष टूटने की आवाज सुनकर भगवान परशुराम आते है और नाराज होते हैं। बाद में लक्ष्मण से संवाद होता है। आखिरकार भगवान श्रीराम के दर्शन पाकर वापस चले जाते हैं। इस मौके पर आयोजक मेला राम प्रकाश शुक्ला, वियोग चंद्र मिश्र, प्रेम शंकर ,संजय शुक्ल, संतोष आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें