परिषद को ऊंचाई तक ले जाना प्राथमिकता : अवस्थी

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में, भारत विकास परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी ने कहा कि परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने समाज के निर्बल वर्ग की सहायता के लिए प्रयास करने और जरूरतमंदों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का वादा किया। जल्द ही जिला इकाई का गठन किया जाएगा।

परिषद को ऊंचाई तक ले जाना प्राथमिकता : अवस्थी

हरदोई। भारत विकास परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव मोहन अवस्थी ने कहा कि परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता होगी। समाज के निर्बल और असहाय वर्ग को अधिक से अधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। जेके पब्लिक स्कूल के संस्थापक एवं प्रबंधक अवस्थी ने पदभार संभालने के बाद परिषद के सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संगठन के कार्यों में और अधिक निखार लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में सेवा कार्यों को विस्तार देने के साथ बुद्धिजीवी व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ समय-समय पर बैठक कर समाज हित में योजनाएं बनाई जाएंगी।उन्होंने

कहा कि जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और जेल बंदियों की सहायता भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जल्द ही परिषद की जिला इकाई का गठन कर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। परिषद के उत्थान के लिए सभी सदस्यों के सहयोग की अपेक्षा जताई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।