ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईजर्जर सड़कों की मरम्मत को उठाई आवाज

जर्जर सड़कों की मरम्मत को उठाई आवाज

हरदोई, कार्यालय संवाददाता। भारतीय मजदूर किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया।...

जर्जर सड़कों की मरम्मत को उठाई आवाज
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईTue, 17 May 2022 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

हरदोई, कार्यालय संवाददाता।

भारतीय मजदूर किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया। जर्जर सड़कों की मरम्मत व सूखे तालाबों को भराने की मांग उठाई। किसानों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की बात कही।

किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष भगवान बक्स सिंह ने कहा कि गांव सर्रा से पेंग जाने वाला मार्ग बेहद जर्जर है। जगह जगह गहरे गड्ढे हैं। गिट्टी लगातार उखड़ रही है। कई जगह डामर का नामोनिशान तक मिट चुका है। इससे किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इसलिए तत्काल इस रोड की मरम्मत कराई जाए। ग्रामसभा भरखनी में स्वास्थ्य केंद्र बेमतलब साबित हो रहा है। अक्सर यहां डाक्टर नहीं रुकते हैं। मरीज बैरंग लौटने को मजबूर हो जाते हैं। जांच कराकर सुधार कराया जाए।

भाकियू नेताओं ने कहा कि ग्रामसभा सारीपुर ब्रह्मनान थाना बेनीगंज में दबंग ने रास्ते पर अवैधानिक तरीके से दीवार खड़ी कर दी है। जांच कराकर अवैध रूप से बनी दीवार को गिराया जाए। इस मौके पर राजेश्वरी, सियावती, रघुवीर, रामबहादुर, धीरू सिंह, रामकिशुन आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें