Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsRail Connectivity in Hardoi Ongoing Struggle for Sandhi Town Residents
बीते 20 सालों से अधूरी है सांडी में रेल लाने की मांग

बीते 20 सालों से अधूरी है सांडी में रेल लाने की मांग

संक्षेप:

Hardoi News - हरदोई जिले के कस्बा सांडी में रेल सेवा की बहाली के लिए 20 वर्षों से संघर्ष चल रहा है। सांसद जयप्रकाश रावत और संघर्ष समिति के प्रयासों के बावजूद कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। हाल ही में रेलवे द्वारा 63.70 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के सर्वेक्षण की जानकारी दी गई, लेकिन कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है।

Jan 10, 2026 06:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

हरदोई, संवाददाता। अंग्रेजों के जाने के साथ ही हरदोई जिले के कस्बा सांडी से रेल सेवा भी समाप्त हो गई थी। तब से लेकर अब तक क्षेत्रवासियों को दोबारा रेल कनेक्टिविटी मिलने का इंतजार है। करीब बीस वर्षों से संघर्षरत रेल लाओ संघर्ष समिति के लगातार प्रयासों और सांसद द्वारा रेल मंत्री से गुहार लगाए जाने के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हो सका हैससे क्षेत्रीय लोगों में मायूसी व्याप्त है। हालांकि नए साल में इस बहुप्रतीक्षित मांग के पूरे होने की उम्मीद अब भी जताई जा रही है। सांडी में रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. पंकज त्रिवेदी के नेतृत्व में जिले से लेकर दिल्ली तक लगातार आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन दिए गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन प्रयासों के परिणामस्वरूप वर्ष 2019 में रेलवे द्वारा हरदोई से वाया सांडी होकर गुरसहायगंज तक रेल लाइन बिछाने की योजना को रेलवे की पिंक बुक में शामिल किया गया। उत्तर रेलवे की उप मुख्य अभियंता दीपिका ³ने 14 फरवरी 2023 को दी गई सर्वे रिपोर्ट के अनुसार 59.30 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए लगभग 1302 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई। इसके बाद 30 नवंबर 2023 को संघर्ष समिति अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में बताया गया कि हरदोई से प्रस्तावित रेल लाइन का सर्वे ब्लॉक हट कुतुबापुर, पिंडारी, सांडी, भदर, सिया, चाचा सांडा होते हुए गुरसहायगंज तक किया गया है। इसमें करीब 63.70 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का सर्वेक्षण कर डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजे जाने की जानकारी दी गई थी। रेल परियोजना के शुरू होने से क्षेत्रीय व्यापार और आवागमन में बड़ा उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन इसके बाद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। बीते वर्ष 27 सितंबर को भाजपा सांसद जयप्रकाश रावत ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर सांडी रेल परियोजना को मंजूरी देने का अनुरोध भी किया था। इसके बावजूद एक और वर्ष गुजर जाने के बाद भी धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हो सका है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रीय लोग अब इस अधूरी मुराद के पूरी होने की आस लगाए बैठे हैं। सांसद जय प्रकाश का कहनाहै कि जनहित में रेल लाइन बनना आवश्यक है। इसके लिए प्रयास जारी रखेंगे।