सिडको के प्रोजेक्ट को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फरमान
Hardoi News - हरदोई में स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने विभागों को प्रगति बढ़ाने और समयसीमा में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। सिडको की खराब प्रगति पर प्रोजेक्ट मैनेजर को नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया।

हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये। कार्यदाई संस्था सिडको की खराब प्रगति तथा बैठक मे अनुपस्थित रहने पर प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दें। निर्धारित समय सीमा मे लक्ष्य पूरा करें। सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास करें। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर समय से फीडिंग सुनिश्चित करें।
निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये सभी विकास कार्यों को समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान उन्होंने जल निगम अर्बन को धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रगति बढाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, समस्त उपजिलाधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


