Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsPrincipal Threatened with Death for Not Resigning Fear Grips College
प्रधानाचार्य का पद छोड़ो अन्यथा पहुंचा देंगे मौत के घाट

प्रधानाचार्य का पद छोड़ो अन्यथा पहुंचा देंगे मौत के घाट

संक्षेप:

Hardoi News - अतरौली के जनता इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटेल को कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य का पद न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी है। इससे कॉलेज में भय का माहौल है। प्रधानाचार्य ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की मांग की है। मामले की जांच की जा रही है।

Nov 29, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

अतरौली। जनता इण्टर कॉलेज भरावन के प्रधानाचार्य को कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य का पद न छोड़ने पर मौत के घाट उतार देने की धमकी दी है। इससे कॉलेज में भय का माहौल है। प्रधानाचार्य ने थाने पर लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटेल ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्य केजी गुप्ता के रिटायर होने के बाद मैनेजमेंट के कुछ प्रभावी लोग अन्य अध्यापक को प्रधानाचार्य के पद पर बैठाना चाहते थे पर नियमानुसार वरीयता के आधार पर वर्ष 2021 में उन्हें प्रधानाचार्य के पद पर चयनित किया गया है। यह उन लोगों को नागवार गुजरा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी से कुछ प्रधानाचार्य पद छोड़ने की धमकी दी जा रही है। अब कहते हैं कि यदि प्रधानाचार्य का पद नहीं छोड़ा तो तुमको और तुम्हारे परिवार को मौत के घाट उतार देंगे। प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटेल का आरोप है कि गुरुवार को 3:30 बजे स्कूल में छुट्टी के बाद बच्चे और ज्यादातर स्टाफ चला गया। इसके बाद 3:40 बजे प्रिंसिपल रूम में था। तभी प्रबंध कमेटी के लोगों के परिवार का एक युवक निवासी चुरईखेड़ा आया। उनके सामने आकर अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा है कि यह स्कूल हमारी जागीर है। हम जो चाहेंगे वही होगा। तुम प्रधानाचार्य के पद से स्वत: हट जाओ। नहीं तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को दुनिया से हटा देंगे। इंस्पेक्टर सतीश चन्द्र ने बताया मामले में जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।