Hardoi News: श्री महावीर झंडा मेला की तैयारी जोरों पर

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: श्री महावीर झंडा मेला की तैयारी जोरों परश्री महावीर झंडा मेला की तैयारी जोरों परश्री महावीर झंडा मेला की तैयारी जोरों परश्री महावीर झंडा मेला की तैयार

Hardoi News: श्री महावीर झंडा मेला की तैयारी जोरों पर

Hardoi News: संडीला। नगर के पौराणिक व ऐतिहासिक श्री महावीर झंडा मेला की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। मेले को सफल बनाने के लिए कमेटी, पुलिस व प्रशासन ने भी कमर कस ली है। वहीं नगर के मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों की श्रद्धालुओं ने मरम्मत कराने की मांग की है। प्रतिवर्ष भाद्र मास के आखिरी मंगलवार को प्राचीन श्री महावीर झंडा मेले का आयोजन किया जाता है। मेले को देखने व पवनसुत के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। कमेटी के अध्यक्ष शैलेश अग्निहोत्री ने बताया कि झंडा मेला 21 से 24 सितंबर तक 4 दिन का होगा।

मेले में प्रमख भीड़ 22 सितंबर को होगी। इस दिन आसपास क्षेत्र के सैकड़ो की संख्या में झंडों के साथ श्री महावीर की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मेले को सफल बनाने के लिए कमेटी, नगर पालिका, पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारी तेजी से शुरू कर दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: श्री महावीर झंडा मेला की तैयारी जोरों पर