एबीएमपीएल के सीएमडी पर कसेगा शिकंजा

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

शाहाबाद में कोतवाली पुलिस ने एबीएमपीएल कंपनी के अधिकारियों पर शिकंजा कसने का फैसला किया है। कंपनी के प्रमोटर समीर रहाने ने लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 55 लाख रुपये से अधिक की ठगी की। पुलिस ने दो दिन में सीएमडी समेत अन्य पर मुकदमे दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

एबीएमपीएल के सीएमडी पर कसेगा शिकंजा

शाहाबाद। कोतवाली पुलिस लोगों को मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर फरार हुई एबीएमपीएल कंपनी के अधिकारियों पर शिकंजा कसेगी। दो दिन में सीएमडी समेत अन्य लोगों पर दो मुकदमे दर्ज करने के बाद विवेचना शुरू कर दी गई है। शाहाबाद कोतवाली के गांव मिश्रीपुर फतेहपुर गयंद निवासी अजीत शुक्ला ने बताया कि कंपनी के प्रमोटर समीर रहाने ने 2023 में उससे मुलाकात की। समीर ने सीएमडी नोएडा के सेक्टर 63 की चेटपुर कॉलोनी के पुष्पेंद्र मौर्य से संपर्क मिलाया। उनकी बातों में आकर उसने 20 हजार का निवेश किया। पुष्पेंद्र के साथ उसकी पत्नी नीलम रानी, भाई सत्य प्रकाश मौर्य, लखीमपुर खीरी के मितौली थाने के गांव राजेपुर निवासी जय प्रकाश मौर्य भी जुड़े थे।

इसके बाद करीब 14 लाख 87 हजार रुपये निवेश कराए। कई अन्य लोगों ने भी 55 लाख रुपये से अधिक की धनराशि निवेश की। इसके बाद कंपनी के लोग रातोंरात फरार हो गए। रिपोर्ट लिखाने के लिए अदालत की शरण लेनी पडी़। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।