Hardoi News: बेनीगंज कोतवाल निलंबित, कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
Hardoi News: हरदोई में, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने प्रभारी निरीक्षक कौशलेश कुमार सिंह को निलंबित किया है। उनके स्थान पर निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को तैनात किया गया है। इसके साथ ही जिले में अन्य पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को नई तैनाती के लिए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Hardoi News: हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक कौशलेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। उनके निलंबन के बाद थाने की जिम्मेदारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को सौंपी गई है। इसके साथ ही जिले में कई पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। निरीक्षक अतुल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बेनीगंज बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अनिल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक कछौना की जिम्मेदारी दी गई है। कछौना के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अमित कुमार सिंह को अरवल थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। उपनिरीक्षक दीपक कुमार को प्रतापनगर चौकी से हरियावां का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
प्रभु नारायण पाल को संडीला से जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी बनाया गया है। जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। राकेश चौधरी को पचदेवरा से प्रतापनगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। रोहित कुमार पांडेय को राधानगर चौकी से पचदेवरा थाने भेजा गया है। राकेश कुमार को बघौली चौराहा चौकी से राधानगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। विशाल पुंडीर को कछौना से बावन चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। बावन चौकी प्रभारी वरुण शुक्ला को पुलिस लाइन भेजा गया है। अजय तोमर को बिलग्राम से बेनीगंज थाने में तैनाती दी गई है। अतुल गुप्ता को रूपापुर चौकी से बघौली चौराहा चौकी प्रभारी बनाया गया है। आशीष त्यागी को पिहानी से रूपापुर चौकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।


