टॉर्च की रोशनी चल रहे जुएं के फड़ पर छापा

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

गोपामऊ के पिसावा मार्ग पर पुलिस ने पांच जून की रात एक जुएं के फड़ पर छापेमारी की। चौकी प्रभारी रितेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर नदीम, सलीम, इमरान, नफीश, नफीस, मनोज और उस्मान को हिरासत में लिया। इस मामले में सार्वजनिक जुआं अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

टॉर्च की रोशनी चल रहे जुएं के फड़ पर छापा

टड़ियावां। गोपामऊ चौकी क्षेत्र के पिसावा मार्ग पर पुरानी टंकी के पास टॉर्च की रोशनी में पांच जून की रात बिछे जुएं के फड़ पर चौकी प्रभारी रितेश सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। गोपामऊ के मोहल्ला मौलवी निवासी नदीम, सलीम, इमरान उर्फ टिंकू, नफीश उर्फ पन्नी, नफीस उर्फ बुड्ढा, मोहल्ला बड़ी बाजार निवासी मनोज कुमार उर्फ गुड्डू और बीलू व मोहल्ला लालपीर के उस्मान को हिरासत में लेकर थाने ले गए। एसएचओ इख्तियार हुसैन ने बताया कि मामले में सार्वजनिक जुआं अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।