दरोगा का रिवॉल्वर छीन गोकश ने किया फायर, जवाबी फायरिंग में गोकश घायल

Feb 14, 2026 01:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में एक गोकश ने पुलिस अभिरक्षा में दरोगा की रिवॉल्वर छीनकर उनपर फायर किया। दरोगा घायल हो गए और गोकश भी जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ। पुलिस ने गोकश को पकड़ने के दौरान ये घटना घटित हुई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने गोकश को गिरफ्तार किया है।

दरोगा का रिवॉल्वर छीन गोकश ने किया फायर, जवाबी फायरिंग में गोकश घायल

हरदोई। पुलिस अभिरक्षा में एक दरोगा की रिवॉल्वर छीनकर गोकश ने उनपर ही फायर कर दिया। बचाव करते हुए दरोगा जमीन पर गिरे और घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में गोकशी करने वाला गोली लगने से घायल हो गया। घायल गोकश और दरोगा को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना तब हुई जब पुलिस गोकश को पकड़कर उसके बताए स्थान पर गोकशी करने वाले औजार और रस्सी बरामद कर वापस आ रही थी। सीओ सण्डीला संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह पुलिस गश्त पर थी। उसी दौरान गोगावां जोत के निकट एक बाइक आती दिखाई दी।

इसका चालक पुलिस टीम को देखकर अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक पर रखी बोरी को चेक किया तो उसमें पशु मांस व तराजू थी। पुलिस ने पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कराया। इसमें गोमांस की पुष्टि हुई। इस संबंध में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटना में संलिप्त अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने कासिमपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुरअंक गांव निवासी मूसा को कलरावा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशादेही पर गोकशी की घटना से सम्बन्धित औजार, रस्सी बरामद कर पुलिस कासिमपुर वापस आ रही थी। तभी मूसा ने बांगरमऊ रोड सई नदी के पास अचानक दरोगा प्रदीप सिंह की सरकारी रिवाल्वर को छीनकर उनके ऊपर फायर कर दिया। इसपर दरोगा बचाव करते हुए जमीन पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने त्वरित जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। इसमें मूसा दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।