Hardoi News: जमीन दोबारा बेचने का आरोप, घर ढहाने में छह पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

Hardoi News: भटौली गांव में एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन को दोबारा बेचकर मकान गिरा दिया गया। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने कहा कि उसने पहले से ही जमीन खरीदी थी और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट और धमकी दी। मामले की जांच चल रही है।

Hardoi News: जमीन दोबारा बेचने का आरोप, घर ढहाने में छह पर मुकदमा

Hardoi News: बेंहदर, संवाददाता। कासिमपुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में एक महिला की जमीन को कथित तौर पर दोबारा बेचने और उस पर बने मकान को गिराने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शासन के निर्देश पर रविवार को दर्ज हुए मुकदमे में धोखाधड़ी समेत बीएनएस की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। मामले की विवेचना एसआई अवधेश सिंह यादव को सौंपी गई है। भटौली निवासी सीमा ने आरोप लगाया कि उसने वर्ष 2012 में गांव की ही शशि देवी से ढाई बिस्वा जमीन 87,500 रुपये में खरीदी थी। महिला के मुताबिक जमीन गाटा संख्या 913 उसके नाम दर्ज है और उसने उस पर मकान बनाकर पेड़ भी लगाए थे।

आरोप है कि इसके बावजूद शशि देवी ने उसी जमीन को कथित रूप से ओमप्रकाश के हाथ बेच दिया। महिला का आरोप है कि ओमप्रकाश समेत छह लोग एकराय होकर उसकी जमीन पर पहुंचे और मकान को गिराकर घर का सामान भी तहस-नहस कर दिया। जब वह जमीन पर जाती है तो आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला ने पूर्व में अधिकारियों को कई प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन सुनवाई न होने का आरोप लगाया। मामले का शासन स्तर पर संज्ञान लिए जाने के बाद कासिमपुर पुलिस ने भटौली निवासी शशि देवी तथा सफियापुर निवासी ओमप्रकाश, अनिल जायसवाल, रमन जायसवाल, हरिशंकर और अतुल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत बीएनएस की आधा दर्जन से अधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहरदोईHardoi News: जमीन दोबारा बेचने का आरोप, घर ढहाने में छह पर मुकदमा