
मारपीट केस में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज
Hardoi News - मारपीट केस में संगीन धाराओं मुकदमे मारपीट केस में संगीन धाराओं मुकदमे मारपीट केस में संगीन धाराओं मुकदमे
पाली, संवाददाता। मारपीट करने के एक मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता पुत्रों सहीत पांच नामजद और कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर छह संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव बाबरपुर निवासी अमरीष कुमार ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के आसपास अपने गांव बाबरपुर से कार द्वारा भरखनी गांव में बहनोई हर्षित दीक्षित के घर जा रहा था। भरखनी मार्ग पर बहनोई की दुकानें बनी हुई है। दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे बाबरपुर निवासी नन्हे मिश्रा, अपने पुत्रों रानू, रोहित व खनिकलापुर निवासी रिश्तेदार हर्ष पाठक, मुड़रामऊ निवासी रामजी त्रिवेदी व अन्य अज्ञात व्यक्ति मिलकर तोड़ रहे थे।

वह अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि इस पर सभी ने अमरीष पर लाठी, डंडे व धारदार शस्त्र से हमला करना शुरू कर दिया। रानू ने सिर पर धारदार हथियार मार दिया। जिससे सिर फट गया। बड़े भाई अजीत बचाने दौड़े तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर आए बहनोई हर्षित ने बचाया तब विपक्षी नन्हे व रोहित हाथ मे धारदार हथियार लेकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




