होली के मद्देनज़र पुलिस का रूट मार्च

Mar 02, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share Share
Follow Us on

Hardoi News - होली के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्चहोली के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्चहोली के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार्चहोली के मद्देनज़र पुलिस का फ्लैग मार

होली के मद्देनज़र पुलिस का रूट मार्च

शाहाबाद, संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में एएसपी आलोक राज नारायण के नेतृत्व में रविवार को नगर के प्रमुख मार्गों से रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के दौरान पुलिस बल ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी। रूट मार्च नगर के मुख्य चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। इस दौरान उप जिलाधिकारी अंकित तिवारी और थाना प्रभारी, भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस वाहन सायरन के साथ शहर की सड़कों पर उतरे तो आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत होती दिखाई दी।

अधिकारियों ने बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त भी की और व्यापारियों से संवाद कर त्योहार के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए। एडिशनल एसपी आलोक राज नारायण ने स्पष्ट कहा कि होली जैसे पावन पर्व पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी त्योहार के मद्देनज़र शहर के संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है, वहीं रात्रि गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ होली का त्योहार मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। रूट मार्च के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार की खुशियों में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनपद में कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।