शाहाबाद में 25-25 हजार के इनामी तीन बदमाश मुठभेड़ में दबोचे
Hardoi News - शाहाबाद में 25-25 हजार के इनामी तीन बदमाश मुठभेड़ में दबोचे शाहाबाद में 25-25 हजार के इनामी तीन बदमाश मुठभेड़ में दबोचे शाहाबाद में 25-25 हजार के इनामी

हरदोई, संवाददाता। जनपद के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे बदमाश को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में पुलिस के दो सिपाही भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया कि 10 फरवरी को शाहाबाद क्षेत्र के मलकापुर गांव में अनीस खां के घर अज्ञात बदमाशों ने घुसकर परिजनों को बंधक बनाया था। 30 हजार रुपये नकद व आभूषण लूट ले गए थे।
इस मामले में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अशोक कुमार मीणा व आईजी ने भी मौके का निरीक्षण किया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीओ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शाहाबाद सहित 22 पुलिसकर्मियों की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती में शामिल बदमाश निर्माणाधीन बाईपास के पास एक बाग में छिपे हैं। किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में यादराम उर्फ यादा और धर्मेंद्र गिरी निवासीगण गांव नौगमा पकड़िया थाना सुनगढ़ी जनपद पीलीभीत दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गए। गिरते ही पुलिस टीम ने इन्हें धर दबोचा। इनके साथी समोल मंडल निवासी भरतपुर थाना न्यूनिया जनपद पीलीभीत को भी घेराबंदी कर मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के कब्जे से 17,520 रुपये नकद, तीन तमंचे, पांच खोखा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस मुठभेड़ के दौरान शाहाबाद कोतवाली में तैनात सिपाही मंगेश और मनोज भी घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए शाहाबाद स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। शातिर अपराधी है यादराम, दर्ज हैं 22 मुकदमे पकड़े गए शातिर अपराधी यादराम पर 22 मुकदमें दर्ज हैं। ये मुकदमे बरेली के थाना भोजीपुरा, जनपद खीरी के थाना हैदराबाद, पीलीभीत के थाना पूरनपुर, कोतवाली पीलीभीत, सुनगढ़ी में पंजीकृत हैं। इनमें हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, डकैती समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं। धर्मेंद्र पर तीन व समोल पर दो मुकदमे दर्ज हैं डकैती में पकड़े गए अपराधी धर्मेंद्र के खिलाफ बरेली व पीलीभीत में तीन, समोल के खिलाफ बरेली में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस पुलिस टीम ने पकड़ा प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, निरीक्षक उदयभान यादव, दरोगा राजेश कुमार चौधरी, मो. अमजद, अरविंद, सोमलराम, हरदीप, अतुल कुमार गुप्ता, हेड सिपाही लोकेश भट्ट, जंग बहादुर, रामआसरे, सिपाही सम्राट, नितिन, गुंजन, कंचन, मंगेश, मनोज, फैसल, उमेश, नागेंद्र, प्रेम सिंह और फूलकुंवर शामिल हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



