देवी सहाय हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
Hardoi News - थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ढोलिया तिहरे हत्याकांड में देवी सहाय पाण्डेय की पिकअप वाहन से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सुरसा। थाना क्षेत्र के बहुचर्चित ढोलिया तिहरे हत्याकांड में देवी सहाय पाण्डेय की पिकअप वाहन से कुचलकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत होने के बाद की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुधीर यादव और लकी कश्यप के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


