50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, झपटमारी कांड का खुलासा

Mar 29, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - शाहाबाद में फरवरी में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। 18 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने एक सभासद की बहू के कान से सोने के झाले छीन लिए थे। मुख्य आरोपी रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया।

50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, झपटमारी कांड का खुलासा

शाहाबाद। नगर क्षेत्र में फरवरी में हुई झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए 50 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ आलोक नारायण राज ने बताया कि 18 फरवरी को आगमपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक सभासद की बहू के कान से सोने के झाले छीन लिए थे। पुलिस ने 3 मार्च को एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। शनिवार रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने हरियाली बाजार के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी रामप्रताप को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नकदी भी बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय, उपनिरीक्षक एकलाख हैदर खां, उपनिरीक्षक मोहम्मद अमजद, प्रदीप पांडेय, हेड सिपाही हबीब खान, सिपाही विकास सिंह, मंजेश प्रजापति, लोकेश भट्ट, रघुवंशी सहित स्वाट, सर्विलांस और एसओजी टीम की अहम भूमिका रही।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।