पुलिस ने चार लुटेरे दबोचे, मुठभेड़ में एक गोली लगने से घायल

Mar 15, 2026 12:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से एक पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 17,100 रुपये नकद, मोबाइल फोन, डिजायर कार और तमंचा बरामद किया गया है।

पुलिस ने चार लुटेरे दबोचे, मुठभेड़ में एक गोली लगने से घायल

हरदोई। संडीला थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपति से लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, डिजायर कार और तमंचा बरामद किया है। बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि 25 फरवरी 2026 को ग्राम टिकरा कला के पास बाइक से घर लौट रहे सर्वेश पाल और उनकी पत्नी को रोककर बदमाशों ने 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन व पायल-टॉप्स लूट लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर थाना संडीला में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गढ़ीखेड़ा मोड़ के पास एक कार को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार सवार बदमाशों ने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी विवेक के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक, शिवम, शुभम और सूरज शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 17,100 रुपये नकद, एक डिजायर कार, मोबाइल फोन, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।