ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हरदोईपौधरोपण कर जन्मदिन मनाने की मुहिम

पौधरोपण कर जन्मदिन मनाने की मुहिम

किसी के जन्मदिन का ख्याल आते ही केक कटने, हैप्पी बर्थ डे टू यू कहते लोगों का दृश्य आंखों के सामने नाचता है पर हरदोई के कुछ नौजवानों ने इस परिपाटी को नया रूप देने की कोशिश शुरू की है। वे पौधरोपण कर...

पौधरोपण कर जन्मदिन मनाने की मुहिम
हिन्दुस्तान टीम,हरदोईMon, 26 Feb 2018 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

किसी के जन्मदिन का ख्याल आते ही केक कटने, हैप्पी बर्थ डे टू यू कहते लोगों का दृश्य आंखों के सामने नाचता है पर हरदोई के कुछ नौजवानों ने इस परिपाटी को नया रूप देने की कोशिश शुरू की है। वे पौधरोपण कर जन्मदिन मनाने की मुहिम चला रहे हैं। अब शादी की वर्षगांठ व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों को भी इसका हिस्सा बना दिया है। इन युवाओं की हौसलाफजाई भी चहुंओर हो रही है।

पेशे से शिक्षक शहर के युवा श्यामजी गुप्ता ने अकेले शुरुआत की, पर अब उनके करवां मंे शामिल लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। होटलों, रेस्टोरेंट व घरों पर पार्टी, जश्न से परहेज कर लोग कहीं पौधरोपण कर तो कहीं पौधों की देखभाल कर खुशियां मना रहे हैं। कोई अपने घर-आंगन में खाली पड़ी जगह पर तो कोई सार्वजनिक जगहों पर जाकर पौध लगाता है।

श्यामजी बताते हैं कि उन्होंने इस वर्ष 1000 पौधे शुभ अवसरों पर लगाने का संकल्प लिया है। वह अपने इष्ट-मित्रों, नगर वासियों को जागरुक करने के साथ ही उपहार में पौधा भेंट करते हैं। इसके बाद जिसका जन्मदिन या वर्षगांठ होती है उसी के हाथों पौधा रोपित कराते हैं। लोग इसे पसंद कर रहे हैं। कई बच्चों ने भी बर्थ डे पर पारंपरिक जश्न के साथ पौधरोपण भी किया।

श्यामजी कहते हैं कि हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे पाल-पोसकर बड़ा करना चाहिए। क्योंकि पौधा ही सृष्टि का आधार हैं। इससे शहर का पर्यावरण संतुलन संवरेगा। जो पौध लगाए जाते हैं उन्हें समय-समय पर खाद पानी दिया जा रहा है ताकि वे पूर्ण आकार ले सकें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें