अध्यक्ष पद पर पीके मिश्रा व महामंत्री जेपी त्रिवेदी हुए काबिज
अधिवक्ता संघ की नई कैबिनेट में अध्यक्ष पद पर केके मिश्रा ने जबकि महामंत्री पद पर जेपी त्रिवेदी रे परचम लहराया है। विजय प्रत्याशियों को उनके समार्थकों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार ढंग से स्वागत...
अधिवक्ता संघ की नई कैबिनेट में अध्यक्ष पद पर केके मिश्रा ने जबकि महामंत्री पद पर जेपी त्रिवेदी रे परचम लहराया है। विजय प्रत्याशियों को उनके समार्थकों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार ढंग से स्वागत किया।
अधिवक्ता संघ के शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार को सुबह से मतगणना शुरू हुई। सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर पीके मिश्रा ने 332 मत पाकर विजय श्री दर्ज कराई। दूसरे नंबर पर रहे अरविंद कुमार सिंह को 201 मत मिले। इसी पद पर चुनाव लड़े दिग्विजय सिंह सिकरवार को 194 देवेंद्र कुमार वर्मा को 75 मत अरुण कुमार शुक्ला को 42 मत व राजेश श्रीवास्तव को दूसरे नंबर की महामंत्री पद पर जेपी त्रिवेदी को 250 मत मिले जबकि रोहित कुमार श्रीवास्तव को 236 मत मिले। कड़े मुकाबले में संघ उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह को 130 मत मिले। इसी पद पर चुनाव लड़े कुलदीप द्विवेदी को 15, मो.सलीम को 37, राकेश कुमार सिंह को 123, लालबिहारी दीक्षित को 52, सर्वेन्द्र कुमार सिंह को 53 व हरिशचन्द्र को 16 मत मिले। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चक्रपाणि शुक्ला ने 389 मत पाकर जीत दर्ज कराई। दूसरे नम्बर पर रहे कौशलेन्द्र सिंह गौर को 276 व श्रीकृष्ण राजवंशी को 212 मत मिले।
अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष पद पर अलंकार सिंह ने 313 मत पाकर जीत दर्ज कराई। वहीं इसी पर सुरेश कुमार कुशवाहा ने 311 मत पाकर विजय दर्ज कराई। इसी पद पर केके मिश्रा को 297 रक्षपाल को 293 सच्चिदानंद तिवारी को 195 मत मिले। अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष 10 साल से नीचे बृजेश कुमार सैनी 581 मत पाकर जीत दर्ज कराई। दूसरे नंबर पर अजय कुमार त्रिवेदी को 329 मिले। कोषाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने 469 मत पाकर उपेंद्र कुमार मिश्रा को संयुक्त मंत्री प्रशासन पर दिलीप राजपूत को 461 योगेंद्र कुमार मिश्रा को 426 मिले इस प्रकार दिलीप राजपूत कार्यकारिणी के 6 पदों पर अजय कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार सिंह, राम सिंह, शिव सागर मिश्रा, सतीश पांडे, प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लादकर उनके समर्थकों ने स्वागत किया।