ईद का पर्व शांतिपूर्ण मनाने की अपील
By Newswrap
हिन्दुस्तान, हरदोईगोपामऊ में ईद-उल-फितर और नवरात्र को लेकर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कानून व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी। सभी वक्ताओं ने त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। नगर पंचायत चेयरमैन और अन्य गणमान्य नागरिक भी बैठक में शामिल हुए।

गोपामऊ। आगामी ईद-उल-फितर और नवरात्र को लेकर पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वक्ताओं ने नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। नगर पंचायत चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद, उवैस खान, अनस खान, नाज़िश हसन समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


