Hardoi News: संत रविदास एक्सप्रेस का हरदोई में नहीं मिला ठहराव
Hardoi News: -रेल सुविधाओं की अनदेखी पर बढ़ा असंतोषहरदोई, संवाददाता। वाराणसी से छेहरटा (अमृतसर) के बीच शुरू की जा रही 14624/14623 संत रविदास एक्सप्रेस का हरदोई में

Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। वाराणसी से छेहरटा (अमृतसर) के बीच शुरू की जा रही 14624/14623 संत रविदास एक्सप्रेस का हरदोई में ठहराव न मिलने से जिले के रेल यात्रियों में नाराजगी है। सप्ताह में तीन दिन संचालित होने वाली यह ट्रेन सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली जंक्शन, मुरादाबाद और सहारनपुर के रास्ते चलेगी। हरदोई होकर भी गुजरेगी, लेकिन रेलवे ने यहां इसका स्टॉपेज निर्धारित नहीं किया है। इसी मार्ग पर शाहजहांपुर स्टेशन को ठहराव दिया गया है। नई ट्रेन के संचालन की घोषणा के बाद हरदोई के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार जिले को भी एक नई रेल सुविधा मिलेगी। हालांकि स्टॉपेज सूची जारी होने के बाद यात्रियों की उम्मीदें टूट गईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से हरदोई में लंबी दूरी की कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की जा रही है, लेकिन रेलवे प्रशासन इस ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दे रहा है। यात्रियों का कहना है कि हरदोई एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। बड़ी संख्या में छात्र, व्यापारी, नौकरीपेशा और आम यात्री सफर करते हैं। इसके बावजूद नई ट्रेनों के ठहराव में जिले की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि जब ट्रेन हरदोई से होकर गुजर रही है तो यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यहां ठहराव भी दिया जाना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


