पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, बढ़ी प्रत्याशियों की सक्रियता

Feb 07, 2026 09:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई में पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ने लगी है। प्रधान पद के दावेदारों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। प्रशासन ने गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि चुनाव की तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन गांवों में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज, बढ़ी प्रत्याशियों की सक्रियता

हरदोई, संवाददाता। पंचायत चुनाव की सरगर्मी अब धीरे-धीरे गांवों में जोर पकड़ने लगी है। प्रधान पद के संभावित प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं प्रशासन ने भी गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि शासन स्तर से अभी तक पंचायत चुनाव की तिथि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि चुनाव मार्च-अप्रैल में होंगे या बाद में। इसके बावजूद संभावनाओं को देखते हुए गांव-गांव में प्रधान पद के दावेदारों ने अभी से जनसंपर्क तेज कर दिया है। मौजूदा प्रधान गांवों में बचे हुए विकास कार्यों को पूरा कराने में जुट गए हैं, जबकि अन्य संभावित प्रत्याशी उनकी कमियों को लोगों के सामने रखकर खुद को बेहतर साबित करने का प्रयास कर रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गांवों में बैठकों और चौपालों का दौर शुरू हो गया है। इधर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस स्तर से गांव-गांव ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है, जो चुनाव के दौरान शांति भंग कर सकते हैं। इन्हें ‘पार्टीबंद’ लोगों के रूप में सूचीबद्ध किया जा रहा है। गांवों में चुनावी माहौल बनने लगा है और आने वाले दिनों में राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत पांडे ने बताया कि गांव-गांव में पार्टीबंद लोगों को चिन्हित कर सूची तैयार करने के निर्देश बीट इंचार्जों को दे दिए गए हैं। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों को पाबंद किया जाएगा, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।