छात्रवृत्ति परीक्षा में राम जूनियर हाईस्कूल के 16 छात्रों ने मारी बाजी

Mar 06, 2026 11:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share

Hardoi News - हरदोई के राम जूनियर हाईस्कूल के 16 छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंशुल वर्मा ने 149 अंक के साथ चौथी रैंक हासिल की, जबकि आदर्श सिंह और अंश तिवारी ने क्रमशः छठी और 15वीं रैंक प्राप्त की। विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की मेहनत की सराहना की।

छात्रवृत्ति परीक्षा में राम जूनियर हाईस्कूल के 16 छात्रों ने मारी बाजी

हरदोई, संवाददाता। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के घोषित परिणाम में राम जूनियर हाईस्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में विद्यालय के कुल 16 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की है। अंशुल वर्मा ने 149 अंक प्राप्त कर जिले में चौथी रैंक हासिल की, जो विद्यालय के लिए बड़ी उपलब्धि रही। वहीं आदर्श सिंह ने 144 अंक के साथ छठवीं रैंक तथा अंश तिवारी ने 131 अंक के साथ 15वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा राजन गुप्ता और परख ने 127 अंक के साथ 18वीं रैंक, प्रिंस दीक्षित ने 122 अंक के साथ 23वीं रैंक तथा अंशुल पाल ने 121 अंक के साथ 24वीं रैंक प्राप्त की।

शिवा पाल और देवेश पाण्डेय ने 114 अंक के साथ 31वीं रैंक, शौर्य प्रताप सिंह और आकाश द्विवेदी ने 113 अंक के साथ 32वीं रैंक तथा आयुष यादव ने 108 अंक के साथ 37वीं रैंक हासिल की। वहीं प्रशांत ने 98 अंक के साथ 47वीं रैंक, सौरभ और अर्नव सेन ने 94 अंक के साथ 51वीं रैंक तथा शोभित राठौर ने 93 अंक के साथ 52वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रों की इस सफलता से विद्यालय के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम बताया। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।